• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी के विरुद्ध की जिला बदर की कार्रवाई 3 माह के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से किया निष्कासित

by Manish Gautam Chiefeditor
July 19, 2026
in कटनी
0
कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी के विरुद्ध की जिला बदर की कार्रवाई  3 माह के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से किया निष्कासित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (19 जुलाई ) – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने आदतन अपराधी राजुल उर्फ राहुल (पिता प्रदीप उर्फ चंचू असाटी, उम्र 26 वर्ष), निवासी तेवरी , थाना स्लीमनाबाद के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे आगामी 3 माह की अवधि के लिए जिले की राजस्व सीमाओं से निष्कासित करने का आदेश पारित किया है।

          यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। राजुल वर्ष 2017 से थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में निरंतर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध अब तक 7 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए जा चुके हैं, जिनमें मारपीट, गाली-गलौज, जुआ खेलने, जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

          संबंधित प्रकरणों में विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं, जो वर्तमान में विचाराधीन हैं। पुलिस द्वारा राजुल की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयाँ की गईं, किन्तु उसके आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ।

          आपराधिक गतिविधियां निरंतर जारी रखने एवं क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री तिवारी ने आदतन अपराधी राजुल उर्फ राहुल को 24 घंटे के भीतर कटनी जिले की राजस्‍व सीमाओं तथा समीपवर्ती जबलपुर, मैहर, दमोहएवं उमरिया की राजस्‍व सीमाओं से 3 माह की अवधि के लिए बाहर जाने का आदेश पारित किया है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*हर वार्ड तक विकास का संकल्प,महापौर दो क्षेत्रों में शुरू हुए महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*  *श्री रामजानकीहनुमान एवं शिवाजी वार्ड में लगभग 76.50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ*  *महापौर,ने जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला*

*हर वार्ड तक विकास का संकल्प,महापौर दो क्षेत्रों में शुरू हुए महत्वपूर्ण निर्माण कार्य* *श्री रामजानकीहनुमान एवं शिवाजी वार्ड में लगभग 76.50 लाख से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ* *महापौर,ने जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.