• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सुरेंद्र सिंह राजपूत रिकॉर्ड मतों से अध्यक्ष निर्वाचित,नई कार्यकारिणी घोषित….!

by Manish Gautam Chiefeditor
July 16, 2026
in नर्मदापुरम
0
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में सुरेंद्र सिंह राजपूत रिकॉर्ड मतों से अध्यक्ष निर्वाचित,नई कार्यकारिणी घोषित….!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला अधिवक्ता संघ होशंगाबाद के द्विवार्षिक चुनाव के बहुप्रतीक्षित परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था और अभूतपूर्व उत्साह के बीच संपन्न हुए इस चुनाव में सुरेंद्र सिंह राजपूत ने रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। बुधवार को हुए मतदान के बाद गुरुवार सुबह 10 बजे से न्यायालय परिसर के भीतर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई। इस दौरान न्यायालय के न्यायाधीशगणों ने भी मतगणना स्थल का दौरा किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस.एस. पटेल एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया बेहद शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई।जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की गई। कुल 481 अधिवक्ताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग अधिवक्ता संघ की मतदाता सूची के अनुसार कुल 578 मतदाता थे, जिनमें से 481 वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं ने कतारों में लगकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिला अधिवक्ता संघ की नई टीम इस प्रकार चुनी गई है, जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत ने मनोज जराठे और अजय प्रकाश श्रीवास्तव को हराकर रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष नीरज कुमार पटेल ने दिलीप सिंह ठाकुर और केशव सिंह चौहान को हराया। सचिव अनुपम दुबे ने आशीष सिंह ठाकुर और मोहन लाल यादव के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में जीत दर्ज की। सह-सचिव सीके कुरापा और राकेश शर्मा के साथ सीधी टक्कर में सीके कुरापा विजयी रहे।कोषाध्यक्ष (महिला आरक्षित) गुरप्रीत सिंह कौर ने प्रमिला शर्मा और शमशाद खान को हराकर विजयी हुई। ग्रंथपाल सौरभ तिवारी एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। कार्यकारिणी सदस्य सलोनी अग्रवाल, दीप्ति राठौर, श्रीकांत रघुवंशी, प्रशांत गोहला और आनंद गिरी ने कड़े मुकाबले के बीच कार्यकारिणी में जगह बनाई। वहीं जिला न्यायालय परिसर में परिणामों की घोषणा होते ही जश्न का माहौल बन गया। वरिष्ठ और युवा वकीलों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। सभी अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी वकीलों के हितों और संघ की गरिमा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बहुचर्चित डेरा सच्चा सौदा जमीन फर्जीवाड़ा मामले में नगर में घूम रहे फरार आरोपी नहीं मिल रहे पुलिस को,SP तक पहुंचा मामला…!*

बहुचर्चित डेरा सच्चा सौदा जमीन फर्जीवाड़ा मामले में नगर में घूम रहे फरार आरोपी नहीं मिल रहे पुलिस को,SP तक पहुंचा मामला...!*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.