कालापीपल(बब्लू जायसवाल) क्षेत्र के कई गांवों और हाईवे किनारे स्थित कुछ ढाबों पर खुलेआम शराब परोसे जाने की चर्चाएं तेज हैं,स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब ठेकेदारों से जुड़े लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए ढाबों और अन्य स्थानों पर शराब उपलब्ध कराई जा रही है,जिससे कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर सवाल खड़े हो रहे हैं,ग्रामीणों का आरोप है कि शाम होते ही कई ढाबों पर शराब पीने वालों की भीड़ लग जाती है,इससे राहगीरों, परिवारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है,लोगों का कहना है कि यदि यह गतिविधियां जारी हैं, तो संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही,क्षेत्रवासियों ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों की जांच कर नियमों के अनुसार कार्यवाही की जाए। यदि कहीं अवैध रूप से शराब परोसी या बेची जा रही है,तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं..!
बड़ा सवाल…!
1•क्या गांव-गांव और ढाबों पर शराब परोसने वालों पर होगी कार्यवाही ?
2•क्या आबकारी विभाग और पुलिस संयुक्त अभियान चलाएंगे ?
3•आखिर नियमों की अनदेखी करने वालों पर कब कसेगा शिकंजा ?


