• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

कलेक्टर श्री नारायन ने ली समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक

by Manish Gautam Chiefeditor
July 13, 2026
in छिन्दवाडा
0
कलेक्टर श्री नारायन ने ली समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर योगेश गजभिए

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हर्रई, चौरई और नागपुर रोड पर एन.एच. ए.आई, ए.आर.टी.ओ और यातायात पुलिस की टीम द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग की जाए। हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटाया जाए और चलानी कार्यवाही लगातार की जाए। वाहनों की ओवरस्पीडिंग पर भी कार्यवाही जारी रहे। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी यात्री बसों में सुरक्षा और बस बॉडी मानकों का पालन सुनिश्चित कराएं। यात्री बसों में फायर सेफ्टी फर्स्ट एड बॉक्स, परमिट, फिटनेस एवं बीमा संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर एवं मोटर यान नियमों का उल्लंघन करने पर चलानी कार्यवाही लगातार की जाए।
कलेक्टर श्री नारायन सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दे रहे थे। बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा के साथ ही सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं विभिन्न आयोगों के लंबित पत्रों की भी विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री नारायन ने विभिन्न अंतर्विभागीय एवं समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम परासिया श्री शुभम कुमार यादव, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल कुमार पटेल व श्री आर.के.मेहरा सहित जिला प्रशासन व सभी विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त अन्य एसडीएम और विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल थे।

पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कर शीघ्र हटाएं जर्जर टंकी – कलेक्टर श्री नारायन ने पी.जी. कॉलेज परिसर की जर्जर पानी की टंकी को नियमानुसार एवं सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए प्रक्रिया के अनुसार डिस्मेंटल कराने के निर्देश पी.जी.कॉलेज, पी. डब्ल्यू.डी और नगर निगम के अधिकारियों को दिए। बैठक में बताया गया कि इस टंकी से ही छात्रावास में पानी की आपूर्ति की जाती है, कलेक्टर श्री नारायन ने पानी की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र बनाते हुए जर्जर टंकी को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए।

शीघ्र जांच पूरी करें – कलेक्टर श्री नारायन ने पश्चिम वनमंडल के अंतर्गत कपट पूर्ण भुगतान के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिए। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि आयुक्त कोष एवं लेखा से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में एस.ओ.पी. के अनुसार संदिग्ध खातों में तत्काल होल्ड लगा दिया गया है तथा जांच दल गठित की जा रही है।

सभी शिकायती क्षेत्रों का निरीक्षण करें खनिज अधिकारी – कलेक्टर श्री नारायन ने नवागत जिला खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के जिन क्षेत्रों से अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं, वहां स्वयं जाकर मौका निरीक्षण करें और अवैध उत्खनन, परिवहन पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। इस कार्य में राजस्व विभाग के स्थानीय अमले से पूर्व समन्वय कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

अन्य निर्देश – बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने समय सीमा के अन्य प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने महाप्रबंधक केंद्रीय सहकारी बैंक को निर्देश दिए कि बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में नवीन सदस्य बनाने के कार्य में तेजी लाएं। वर्तमान में 33500 के लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक 7100 सदस्य ही बनाए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि एस.आर.एल.एम, पातालकोट आजीविका उत्पाद के माध्यम से स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार मसालों का वितरण सभी स्कूलों और छात्रावासों में ऑर्डर के अनुसार सप्लाई सुनिश्चित कराएं। साथ ही मसालों की गुणवत्ता मेंटेन रखें। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य, सामुदायिक वन संसाधन के संरक्षण एवं प्रबंधक के अधिकार के तहत प्राप्त सभी दावों का वन विभाग से समन्वय कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को डेंगू एवं मलेरिया के प्रभावी पूर्व नियंत्रण के लिए मच्छरों के लार्वा की पहचान और उनके विनष्टीकरण का कार्य अभियान रूप में कराने के निर्देश दिए।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
नपा मजदूर संघ ने डॉ. प्रशांत जैन को सीएमओ पद पर पदौन्नति दिये जाने पर किया स्वागत सम्मान…

नपा मजदूर संघ ने डॉ. प्रशांत जैन को सीएमओ पद पर पदौन्नति दिये जाने पर किया स्वागत सम्मान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.