*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को आबकारी वृत्त पांढुर्णा की टीम द्वारा ग्राम नीलकंठ एवं लांघा में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के समीप अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण के लिए पन्नियों एवं ड्रमों में एकत्रित लगभग 400 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। नियमानुसार महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन निर्मूल्य होने के कारण विधिवत नष्ट किया गया।
उक्त कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल एवं आबकारी आरक्षक मुकेश रहांगडाले उपस्थित रहे।


