*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर पांढुर्णा नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज आबकारी वृत्त पांढुर्णा द्वारा ग्राम नीलकंठ एवं धावड़ीखापा में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान नालों एवं जंगल में झाड़ियों के पास अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने के लिए पन्नियों एवं ड्रमों में एकत्रित लगभग 450 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का सैंपल लेकर शेष महुआ लाहन को निर्मूल्य होने के कारण विधिवत नष्ट किया गया।
उक्त कार्रवाई में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।संपूर्ण कार्रवाई के दौरान वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल एवं आरक्षक मुकेश रहांगडाले तथा अनुराग गोनेकर उपस्थित रहे।


