• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 29, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

आमजन को समयबद्ध सेवायें उपलब्‍ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता– कलेक्टर श्री तिवारी लंबित शिकायतों एवं राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
June 29, 2026
in कटनी
0
आमजन को समयबद्ध सेवायें उपलब्‍ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता– कलेक्टर श्री तिवारी  लंबित शिकायतों एवं राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिये निर्देश
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रशासन की मूल जिम्मेदारी नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं सहज, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रत्येक अधिकारी को अपने दायित्वों के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह रहना होगा।

          कलेक्टर श्री तिवारी ने स्पष्ट किया कि खाद-बीज वितरण, संबल योजना, पेंशन, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं सीधे आमजन के दैनिक जीवन से जुड़ी हैं। इनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। उन्‍होंने यह निर्देश सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में दिये।

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार एवं अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नॉन-अटेंडेड प्रकरणों पर सख्‍ती

          सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने नॉन-अटेंडेड प्रकरणों पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही वन, खनिज, श्रम, सामाजिक न्याय, पीएचई, सहकारिता एवं आबकारी विभागों को लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्‍टर ने राजस्‍व अधिकारियों को पीएम किसान एवं सीएम किसान योजना से संबंधित लंबित शिकायतों का विश्लेषण एवं निराकरण के निर्देश दिए।

कृषि एवं खाद उपलब्धता पर विशेष फोकस

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने समीक्षा के दौरान मूंग एवं उड़द फसल पंजीयन कराने वाले किसानों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण करने तथा आगामी धान फसल की शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए विजयराघवगढ़ के एसएडीओ को बड़े व्यापारियों के यहां डीएपी खाद का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

कृषि एवं खाद उपलब्धता पर विशेष फोकस

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने समीक्षा के दौरान मूंग एवं उड़द फसल पंजीयन कराने वाले किसानों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण करने तथा आगामी धान फसल की शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए विजयराघवगढ़ के एसएडीओ को बड़े व्यापारियों के यहां डीएपी खाद का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश

          स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में एएनसी जांच की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए बड़वारा, ढीमरखेड़ा एवं कन्हवारा के बीएमओ को जांच बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित डिलीवरी प्रकरणों को पोर्टल पर शीघ्र अपडेट करने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत भुगतान समय पर हो सके। आगामी 14 जुलाई से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान के तहत डायरिया नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने तथा पीएचई विभाग को जल स्रोतों के क्लोरीनीकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

अनुपस्थिति एवं लापरवाही पर सख्ती

          बैठक के दौरान कलेक्‍टर ने जानकारी के साथ उपस्थित न होने पर नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के सब इंजीनियर पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय कटनी के प्राचार्य की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

          राजस्व प्रकरणों की समीक्षा में नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन कार्यों में तेजी लाने तथा अभिलेख दुरुस्ती के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित समय-सीमा से बाहर आवेदनों पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर ने हिदायत दी कि ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

करायें श्रमिकों का पंजीयन

          कलेक्‍टर श्री तिवारी ने खदानों, उद्योगों एवं निर्माण कार्यों में कार्यरत श्रमिकों का श्रमयोगी मानधन योजना के तहत पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा गया।

          इसके अलावा कलेक्‍टर ने संबल योजना के पंजीयन एवं अनुग्रह राशि के आवेदनों की निकायवार समीक्षा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना, पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती बच्चों तथा कुपोषित (सैम एवं मैम) बच्चों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कावस जी वार्ड एवं फॉरेस्टर वार्ड में जांच हेतु पहुंची जल प्रदाय की टीम    मरम्मत कार्य के दौरान प्रदाय की गई टैंकर से वैकल्पिक राहत     निगमायुक्त का निर्देश- अलर्ट मोड पर रहे जल प्रदाय अमला’

कावस जी वार्ड एवं फॉरेस्टर वार्ड में जांच हेतु पहुंची जल प्रदाय की टीम मरम्मत कार्य के दौरान प्रदाय की गई टैंकर से वैकल्पिक राहत निगमायुक्त का निर्देश- अलर्ट मोड पर रहे जल प्रदाय अमला'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d