• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*प्राकृतिक खेती अपनाने किसानों को किया प्रेरित, प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन* *जीवामृत, घन जीवामृत एवं प्राकृतिक कीटनाशकों के निर्माण की दी गई विस्तृत जानकारी*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 20, 2026
in पढुरंना
0
*प्राकृतिक खेती अपनाने किसानों को किया प्रेरित, प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन*  *जीवामृत, घन जीवामृत एवं प्राकृतिक कीटनाशकों के निर्माण की दी गई विस्तृत जानकारी*
0
SHARES
54
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*योगेश गजभिये पांढुरना*.विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत रमाकोना, विकासखंड सौसर, जिला पांढुर्णा में शनिवार को प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, मास्टर ट्रेनरों एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा किसानों को प्राकृतिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यशाला के प्रारंभ में जेडएआरएस (ZARS) छिंदवाड़ा के वैज्ञानिक डॉ. गौरव महाजन ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, मिट्टी परीक्षण तथा संतुलित उर्वरकों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड़ ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती से संबंधित शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में जिला प्राकृतिक खेती संयोजक राजेंद्र भक्ते ने प्राकृतिक एवं परंपरागत खेती के महत्व तथा देशी गाय आधारित कृषि प्रणाली पर प्रकाश डाला। वहीं श्री मोरेश्वर मर्सकोले ने जीवामृत, घन जीवामृत, निर्मास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र जैसे प्राकृतिक खाद एवं कीटनाशकों के निर्माण और उपयोग की संपूर्ण विधि विस्तार से बताई तथा प्राकृतिक खेती के उद्देश्यों पर चर्चा की।

अनुविभागीय अधिकारी कृषि अर्चना डोंगरे ने आभार व्यक्त करते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि लागत में कमी लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले किसानों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विलास खिड़ेकर, जनपद सदस्य गुलाबराव पांडे, मंडल अध्यक्ष भाजपा रामाकोना नामदेव पाल, उपसरपंच संतोष चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री प्रीतम, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनकर, पंच अब्दुल कलाम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी योगेश भलावी, कृषि विस्तार अधिकारी दिलीप परतेती, सागर डेहरिया, कैलाश धुर्वे, पंकज पराड़कर, दीपिका गायकवाड सहित विभिन्न ग्रामों के प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम कल*  *लक्ष्मी स्मृति भवन में प्रातः 6 बजे से होगा आयोजन, अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान*

*12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम कल* *लक्ष्मी स्मृति भवन में प्रातः 6 बजे से होगा आयोजन, अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d