• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कालापीपल

शराब माफिया आबकारी नियमों को दिखा रहे ठेंगा, जिम्मेदार विभाग पुलिस एवं आबकारी विभाग नहीं करते कार्यवाही…! ” क्षेत्र में 24 घंटे बिक रही है खुलेआम दारू “

by Manish Gautam Chiefeditor
June 12, 2026
in कालापीपल
0
शराब माफिया आबकारी नियमों को दिखा रहे ठेंगा, जिम्मेदार विभाग पुलिस एवं आबकारी विभाग नहीं करते कार्यवाही…!  ” क्षेत्र में 24 घंटे बिक रही है खुलेआम दारू “
0
SHARES
55
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)सरकार और आबकारी विभाग के कड़े नियमों को ठेंगा दिखाते हुए,नगर एवं क्षेत्र के आस-पास के इलाकों में 24 घंटे धड़ल्ले से शराब की अवैध बिक्री जारी है,रात 11.30 बजे दुकान बंद’ का सरकारी आदेश यहां केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है,आलम यह है कि जैसे ही घड़ी में रात के 11.30 बजते हैं,दुकानों के मुख्य शटर तो गिरा दिए जाते हैं,लेकिन खेल उसके बाद शुरू होता है,शटर के नीचे की खिड़की या पिछले दरवाजे से बेखौफ होकर शराब परोसी जा रही है,लेकिन सब कुछ जानते हुए भी जिम्मेदार आबकारी विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं,बता दें कि रात 11.30 बजे के बाद शराब बेचने का यह पूरा खेल मोटे मुनाफे यानी’ओवररेटिंग’के लिए खेला जा रहा है,

नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है,पियक्कड़ भी मजबूरी में मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हो जाते हैं,दिनभर नियम कायदे की बात करने वाले अनुज्ञाधारी रात होते ही कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाकर अपनी जेबें गर्म कर रहे हैं,इस अवैध बिक्री के कारण शराब की दुकानों के आस-पास और मुख्य सड़कों पर सरेआम शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है,लोग दुकानों के बाहर या खड़ी गाड़ियों के पास ही’ओपन बार’बनाकर शराब पीना शुरू कर देते हैं,इससे सड़कों पर सुरक्षा का माहौल खराब हो रहा है,विशेषकर महिलाओं,बच्चियों और संभ्रांत नागरिकों को इन रास्तों से गुजरना दूभर हो गया है,आए दिन यहां गाली-गलौज और आपसी झगड़े होना आम बात हो गई है,जिससे कभी भी कोई बड़ी वारदात हो सकती है।
“लेकिन बेचारी मध्य प्रदेश पुलिस भी कुछ नहीं करती”

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह पूरा अवैध कारोबार पुलिस और आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत और शह के बिना संभव नहीं है आबकारी विभाग भी कभी-कभार छोटी-मोटी कार्यवाही या औचक निरीक्षण का नाटक कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेता है।भारी भरकम जुर्माना लगाने या लाइसेंस रद्द करने जैसी सख्त कानूनी कार्यवाही नहीं होने से इन शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं,
‘जिम्मेदारों की अनदेखी का यह दौर यूं ही चलता रहेगा क्या ?’
यह है शासन के नियम…!
मध्य प्रदेश में शराब की दुकानों को खोलने और बंद करने का निर्धारित समय सुबह 8:30/9:00 बजे से रात 11:30 बजे तक है।
विस्तृत जानकारी:
1.खुलने का समय:नियमों के अनुसार,साफ-सफाई और स्टॉक के रखरखाव के लिए दुकानें सुबह 8:30 बजे खोली जा सकती हैं, लेकिन शराब की बिक्री सुबह 9:00 या 9:30 बजे से ही शुरू होती हैं।
2•बंद करने का समय: सभी सामान्य देशी और विदेशी शराब की दुकानें रात ठीक 11:30 बजे बंद कर दी जाती है।
3.अपवाद: बार पब या विशेष होटलों के लिए स्थानीय नियमों और अतिरिक्त फीस के आधार पर समय रात 11:30 बजे से आगे भी हो सकता हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
महापौर ने लोक निर्माण विभाग की ली विस्तृत समीक्षा बैठक, विकास कार्यों के साथ शिक्षा अधोसंरचना पर विशेष फोकस*

महापौर ने लोक निर्माण विभाग की ली विस्तृत समीक्षा बैठक, विकास कार्यों के साथ शिक्षा अधोसंरचना पर विशेष फोकस*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d