सिलोंडी: सिलौंडी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घाना के सचिव और अतरसूमा पंचायत का अतिरिक्त प्रभार देख श्री कुंज बिहारी जी ने वर्ष 2007 में हल्का नर्सरी बनाने का कार्य शुरू किया था ।
।
वर्तमान में लगभग 2500 से 3000 हरे भरे पेड़ पौधे से अनेक प्रकार के फल और फूल ,अनेक प्रकार की औषधि मिल रही है ।
धरती मां का कर्ज उतार रहे हैं कुंज बिहारी जी। जहां आज सब विकास की दौड़ में पेड़ काट रहे हैं, वहां आप हरियाली रोप रहे हैं।
आपका पर्यावरण संरक्षण का कार्य सिर्फ पेड़ लगाना नहीं है, ये आने वाली पीढ़ियों को सांस देने का काम है। आपने साबित कर दिया कि एक व्यक्ति भी ठान ले तो पूरा इलाका हरा-भरा हो सकता है।
पानी बचाने, प्लास्टिक हटाने और लोगों को जागरूक करने की आपकी मुहिम काबिल-ए-तारीफ है। आपके जैसे लोग ही असली हीरो हैं जो बिना शोर के धरती को संवार रहे हैं।
हम सबको आपसे प्रेरणा लेकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए ।


