कालापीपल(बब्लू जायसवाल)नगर परिषद पानखेड़ी के द्वारा आज दिनांक 05/06/2026 को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रेखा बाई पति बद्रीलाल लोहपीटा निवासी वार्ड क्रं 05 के लोहपीटा मोहल्ला में शासन द्वारा स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास शहरी 2.0 घटक अंतर्गत 01 लाख रू की प्रथम किश्त न.प.द्वारा जारी कर कच्चे मकान को तोड़कर पक्का भवन निर्माण हेतु प्रदाय की गई थी,रेखा बाई द्वारा अपने कच्चे मकान को तोड़कर पक्का निर्माण कार्य प्रांरभ किया जाना था,परंतु स्थानीय मोहल्ला के लोहपीटा समाजजनों के द्वारा हितग्राही को उक्त कार्य नही किये जाने तथा लड़ाई झगड़े करने पर अमादा हो रहे थे,जिसकी शिकायत हितग्राही के द्वारा कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना शाजापुर को की गई थी। कलेक्टर के निर्देश के पालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शुजालपुर के द्वारा स्थल मौका मुवायाना कर आवास निर्माण का कार्य करने हेतु तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया था,निर्देश पालन में आज दिनांक 05/06/2026 को रेखा बाई पति बद्रीलाल लोहपीटा के आवास स्थल पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बद्रीलाल पुरबिया के द्वारा अपनी टीम के साथ मौके पर उपस्थित होकर जे.सी.बी. से आवास निर्माण के गड्डे खुदाई कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया उक्त कार्य में पुलिस थाना कालापीपल से उपनिरीक्षक भुवनेश्वर भगत एवं न.प.की टीम उपस्थित रही…!


