• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

अमृत योजना के कार्यों पर निगमायुक्त की सख्ती 5 दिन में साइट रेस्टोरेशन पूरा करने के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
June 4, 2026
in कटनी
0
अमृत योजना के कार्यों पर निगमायुक्त की सख्ती 5 दिन में साइट रेस्टोरेशन पूरा करने के निर्देश
0
SHARES
27
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (4 जून) –  अमृत योजना एवं अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत नगर में संचालित सीवर लाइन विस्तार, पेयजल पाइपलाइन विस्तार तथा निर्माणाधीन जल संरचनाओं के कार्यों का गुरुवार को निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव, पी.डी.एम.सी. के ए.आर.सी. श्री सौरभ नौगजा, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि श्री नेवित पटेल, श्री हार्दिक पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त सुश्री परिहार ने सर्वप्रथम साउथ स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी पान भंडार से रंगनाथ मंदिर मार्ग तथा सागर पुलिया कब्रिस्तान मोड़ के समीप बजाज एजेंसी के सामने प्रगतिरत सीवरेज कार्यों का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सागर पुलिया के समीप साइट रेस्टोरेशन कार्य की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निगमायुक्त ने निर्माण एजेंसी को अतिरिक्त श्रमिकों एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य अवधि बढ़ाकर प्रातःकाल से ही कार्य प्रारंभ करने तथा सुरक्षा मानकों एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए आगामी तीन दिवस के भीतर, रविवार तक शेष साइट रेस्टोरेशन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के पूर्व सभी कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाना आवश्यक है, जिससे नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निगमायुक्त ने अधिकारियों को सीवरेज कार्यों का नियमित स्थल निरीक्षण एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। साथ ही कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

शेष पाइपलाइन विस्तार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

निरीक्षण के अगले चरण में निगमायुक्त ने गायत्री नगर में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति हेतु प्रगतिरत पाइपलाइन विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एजेंसी को शेष कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र पूर्ण कर स्थल का समुचित रेस्टोरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निर्माणाधीन 775 के.एल. क्षमता की पानी की टंकी का लिया जायजा

निगमायुक्त द्वारा शिवाजी वार्ड स्थित मुक्तिधाम परिसर में निर्माणाधीन 775 किलो लीटर क्षमता की पानी की टंकी के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निर्धारित समय-सीमा तथा परियोजना से लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को सितंबर माह तक टंकी निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रस्तावित एस.टी.पी. हेतु ड्राइंग-डिजाइन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

निरीक्षण के अंतिम चरण में निगमायुक्त ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत प्रेमनगर मल्टी के समीप प्रस्तावित एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की प्रस्तावित लोकेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों की उपस्थिति में एस.टी.पी. निर्माण हेतु आवश्यक ड्राइंग एवं डिजाइन तैयार कराने की कार्यवाही को अविलंब पूर्ण कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने कहा कि अमृत योजना के अंतर्गत संचालित सभी अधोसंरचनात्मक कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करना प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों को बेहतर पेयजल एवं सीवरेज सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
माला मौसी की भूख हड़ताल खत्म,,, एक सप्ताह में कार्यवाही होगी प्रभारी बीएमओ ने दिलाया भरोसा,,,

माला मौसी की भूख हड़ताल खत्म,,, एक सप्ताह में कार्यवाही होगी प्रभारी बीएमओ ने दिलाया भरोसा,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d