• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*वन संरक्षण में नवाचार और जन-सहभागिता का नया अध्याय─लॉन्च हुआ ‘गुप्तचर ऐप’* *ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से वन अपराधों पर लगेगी रोक, गोपनीय रहेगी पहचान*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 3, 2026
in कटनी
0
*वन संरक्षण में नवाचार और जन-सहभागिता का नया अध्याय─लॉन्च हुआ ‘गुप्तचर ऐप’*  *ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से वन अपराधों पर लगेगी रोक, गोपनीय रहेगी पहचान*
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*कटनी  – वन और वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं संरक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वन विभाग ने ‘गुप्तचर ऐप’ विकसित किया है। ‘गुप्तचर ऐप’ से स्थानीय नागरिक स्वयं को ‘गुप्तचर’ के रूप में पंजीकृत कर वन संरक्षण अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। ऐप की पंजीकरण प्रक्रिया सरल, सहज और यूजर फ्रैंडली बनाई गई है। इससे अधिक से अधिक ग्रामीण ऐप से आसानी से जुड़ सकेंगे। पंजीकरण के साथ ही प्रत्येक उपयोगकर्ता को एक विशिष्ट गुप्तचर आईडी प्रदान की जाती है, जिससे उसकी पहचान पूर्णतः गोपनीय बनी रहती है। ‘गुप्तचर ऐप’ एक प्रभावी, पारदर्शी और सहभागी तंत्र के रूप में वन संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करेगा तथा प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में स्थानीय समुदाय की भूमिका को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

यह ऐप विशेष रूप से दक्षिण सिवनी वनमंडल के अंतर्गत वन क्षेत्रों के आसपास निवास करने वाले ग्रामीणों की वन सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है।

वन संरक्षण के इस जन-अभियान से जुड़ने के लिए गुप्तचर ऐप लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ginfosoft.guptchar से डाउनलोड किया जा सकता है।

ऐप के माध्यम से पंजीकृत गुप्तचर वन अपराधों से संबंधित सूचनाएं तत्काल वन विभाग तक पहुंचा सकते हैं। रिपोर्टिंग प्रक्रिया को आसान और प्रभावी बनाने के लिए ऐप में एक सुव्यवस्थित ड्रॉप-डाउन सूची उपलब्ध कराई गई है, जिसमें अवैध वृक्ष कटाई, वन्यजीव शिकार, अतिक्रमण, आगजनी और अन्य वन अपराधों की श्रेणियां शामिल हैं। इससे प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित और सटीक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

ऐप में वन विभाग के अधिकारियों, रेंज अधिकारी (आरओ) से वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) तक के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर उपयोगकर्ता सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर वन अपराधों की जानकारी साझा कर सकते हैं। इससे सूचना संप्रेषण और कार्रवाई की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बनेगी।

गुप्तचर ऐप की एक विशेषता यह भी है कि वन विभाग के अधिकारी परिक्षेत्रवार एवं बीटवार पंजीकृत गुप्तचरों से उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर सीधे संवाद स्थापित कर सकते हैं तथा वन सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इससे स्थानीय समुदाय और वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

 

यह ऐप वन अपराधों के निगरानी तंत्र को सशक्त बनाएगा, साथ ही जन-सहभागिता आधारित वन संरक्षण मॉडल को नई दिशा भी देगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खाली पड़े थे एग्जाम हॉल, शिक्षकों ने घर-घर जाकर जगाई शिक्षा की अलख 3 किमी दूर बस्तियों से छात्रों को खुद लेकर आए शिक्षक, बचाया विद्यार्थियों का भविष्य जब शिक्षक बने अभिभावक: बस्ती से बच्चों को लाकर दिलाई परीक्षा

खाली पड़े थे एग्जाम हॉल, शिक्षकों ने घर-घर जाकर जगाई शिक्षा की अलख 3 किमी दूर बस्तियों से छात्रों को खुद लेकर आए शिक्षक, बचाया विद्यार्थियों का भविष्य जब शिक्षक बने अभिभावक: बस्ती से बच्चों को लाकर दिलाई परीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d