• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, August 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने 5 आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 1, 2026
in कटनी
0
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने 5 आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST

कटनी अपनों को खोने का दर्द कभी कम नहीं होता, लेकिन कठिन परिस्थितियों में शासन का संवेदनशील सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आता है। इसी मानवीय दृष्टिकोण को साकार करते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को विभिन्न शासकीय विभागों में सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के पांच आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश सौंपे। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही परिवारों के चेहरों पर राहत और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दी।

           कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि कर्मचारी के निधन के बाद उसके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। अनुकंपा नियुक्ति प्रभावित परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नियुक्ति प्राप्त सभी आश्रितों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल भी उपस्थित रहे।

अनुकंपा नियुक्ति के तहत स्वर्गीय श्री राजकुमार ठाकुर के पुत्र श्री रंजीत सिंह धुर्वे को तहसील कार्यालय कटनी (नगर) में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया। स्वर्गीय श्री ठाकुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारीतलाई में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत थे।

इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला इमलिया में सहायक शिक्षक रहे स्वर्गीय श्री सुग्रीव प्रसाद हल्दकार के पुत्र श्री विपिन कुमार हल्दकार को कलेक्टर कार्यालय कटनी में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।

          स्वर्गीय श्री राजेन्द्र कुमार पटेल, जो शासकीय प्राथमिक शाला खिरवा खुर्द में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे, के पुत्र श्री संजीव कुमार पटेल को कलेक्टर कार्यालय कटनी में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया।

          वहीं कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख में पटवारी के पद पर कार्यरत स्वर्गीय श्रीमती दीप्ति सिंह ठाकुर के पति श्री लखन सिंह ठाकुर को तहसील कार्यालय ढीमरखेड़ा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति मिली।

          इसके अतिरिक्त तहसील कार्यालय बड़वारा में पदस्थ रहे स्वर्गीय श्री ब्रज कुमार मिश्रा के पुत्र श्री किशन मिश्रा को कलेक्टर कार्यालय कटनी में भृत्य के पद पर नियुक्त किया गया।अनुकंपा नियुक्ति के इन आदेशों के साथ पांच परिवारों को न केवल रोजगार का अवसर मिला, बल्कि भविष्य के प्रति एक नया भरोसा और आत्मनिर्भरता की राह भी प्रशस्त हुई। जिला प्रशासन की यह पहल शासन की संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और कर्मचारी परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश*  *आवास, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं वाश ऑन व्हील्स अभियान की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा*

*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश* *आवास, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं वाश ऑन व्हील्स अभियान की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d