• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 1, 2026
in छिन्दवाडा
0
*सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर पुलिस का विशेष प्रशिक्षण प्रारंभ*
0
SHARES
28
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में सिंहस्थ-2028 हेतु 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ ! आगामी वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध सिंहस्थ महापर्व के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, डीएसपी यातायात श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे, डीएसपी विशेष शाखा श्री अनुराग दुबे, रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी, रक्षित निरीक्षक (यातायात) श्री राकेश तिवारी, निरीक्षक श्री भुवन देशमुख, निरीक्षक श्री संजय भलावी, सूबेदार श्री कमल कुशवाहा सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (विसबल), होमगार्ड तथा विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सिंहस्थ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु पुलिस बल को आवश्यक दक्षता एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना है।

*पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह* ने प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिंहस्थ महापर्व विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे विशाल आयोजन में पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सकेंगे तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे* द्वारा सिंहस्थ महापर्व जैसे विशाल आयोजन के सफल संचालन हेतु विशेष तैयारी, समन्वय एवं प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने तथा प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम होंगे।

*डीएसपी यातायात श्री रामेश्वर प्रसाद चौबे* द्वारा पूर्व सिंहस्थ आयोजनों के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विशाल जनसमूह के प्रबंधन, यातायात संचालन तथा विभिन्न चुनौतियों से निपटने के संबंध में अपने अनुभव साझा किए।

*रक्षित निरीक्षक (यातायात) श्री राकेश तिवारी* द्वारा पूर्व सिंहस्थ ड्यूटी के दौरान सामने आई समस्याओं एवं चुनौतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में किस प्रकार बेहतर समन्वय, सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जा सकता है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है। उनके अनुभवों से प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उज्जैन का ऐतिहासिक एवं भौगोलिक परिचय, भीड़ नियंत्रण एवं जनसमूह प्रबंधन की आधुनिक तकनीकें, आतंकवादी एवं नक्सली गतिविधियों की पहचान एवं उनसे बचाव के उपाय, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छिंदवाड़ा पुलिस की कार्यकुशलता, समन्वय क्षमता एवं आपदा प्रबंधन कौशल को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आगामी सिंहस्थ-2028 में उत्कृष्ट पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के सफल संचालन में *रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी,* सूबेदार श्री कमल कुशवाहा, श्री केशव इंग्ले, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री सिराज खान, श्री राहुल ठाकुर, श्री रामेश्वर तिवारी एवं श्री अजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बिल्ली के काटने पर अस्पताल पहुंचे युवक को नर्सों ने डांटा, बिना इलाज लौटा मरीज,,,

बिल्ली के काटने पर अस्पताल पहुंचे युवक को नर्सों ने डांटा, बिना इलाज लौटा मरीज,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d