कटनी। भ्रष्टाचार और थानों में जारी अवैध वसूली के खिलाफ कटनी पुलिस कप्तान ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। स्लीमानाबाद थाने में पदस्थ उप निरीक्षक (ASI) संतोष बड़गैयां को एक वाहन मालिक से रिश्वत मांगना बेहद महंगा पड़ गया। रिश्वतखोरी की बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
*बीमा क्लेम की पावती के लिए मांगी थी घूस*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिंस सोनी नामक व्यक्ति की गाड़ी का विगत दिनों तेवरी के पास एक्सीडेंट हो गया था। वाहन मालिक को अपनी गाड़ी के बीमा क्लेम के लिए थाने में आवेदन देकर उसकी पावती (पावती रसीद) लेनी थी। आरोप है कि इस सीधे और नियमसंगत काम के बदले स्लीमानाबाद थाने में पदस्थ एएसआई संतोष बड़गैयां ने वाहन मालिक से ₹5,000 की मांग की।
*संभाग तक गूंजा ऑडियो, एसपी ने लिया कड़ा संज्ञान*
पीड़ित के साथ हुई इस पूरी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह मामला और ऑडियो संभाग स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी जा पहुंचा, जिसके बाद मुख्यालय से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मामले की गंभीरता और प्राथमिक साक्ष्यों को देखते हुए कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी एएसआई संतोष बड़गैयां को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया। मीडिया सूत्र


