MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
कटनी। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आगामी रविवार 31 मई को प्रातः 7 बजे से मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित डन कालोनी में ‘राहगीरी डे’ कैंपेन 2026 का आठवां भव्य आयोजन किया जाएगा।
निगम प्रशासन की अनूठी पर आयोजित किया जाने वाला यह आयोजन नागरिकों को खुले आसमान के नीचे सुबह की ताजगी के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने का माध्यम बनता जा रहा है। कार्यक्रम में योग, जुंबा, साइकिल रेस, स्केटिंग, खेल प्रतियोगिताएं, डांस, रंगोली एवं मैजिक शो जैसी आकर्षक गतिविधियां आयोजित होंगी, जो हर आयु वर्ग के लोगों को फिट और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करेंगी। वहीं फोर बिन प्रेजेंटेशन, प्लास्टिक प्रतिबंध जागरूकता, नुक्कड़ नाटक एवं हस्ताक्षर अभियान एवं स्वच्छता शपथ के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से परिवार एवं मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर स्वस्थ, स्वच्छ और जागरूक कटनी के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की है। ‘राहगीरी डे’ अब शहर में फिटनेस और जनजागरूकता का एक प्रेरणादायी उत्सव बनता जा रहा है।
फोटो –


