• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मदन मोहन चौबे वार्ड में वृहद स्तर पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान* *15 से अधिक अवैध स्थायी संरचनाएं हटी, सुगम आवागमन एवं स्वच्छता व्यवस्था को मिली मजबूती*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 22, 2026
in कटनी
0
*मदन मोहन चौबे वार्ड में वृहद स्तर पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान*  *15 से अधिक अवैध स्थायी संरचनाएं हटी, सुगम आवागमन एवं स्वच्छता व्यवस्था को मिली मजबूती*
0
SHARES
8
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST

मनीष गौतम

9993205230

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में सुगम आवागमन व्यवस्था, प्रभावी जल निकासी एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अनधिकृत अतिक्रमणों के विरुद्ध लगातार अभियानात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा मदन मोहन चौबे वार्ड अंतर्गत सागर पुलिया से लक्ष्मी पान भंडार तक मार्ग के दाहिने ओर सार्वजनिक भूमि एवं नाले-नालियों पर किए गए लगभग 15 से अधिक अवैध स्थायी निर्माणों को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया।

अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में आवागमन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित हो सकेगी। विशेष रूप से कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन एवं कटनी साउथ स्टेशन की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों तथा आम नागरिकों को मार्ग में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। लंबे समय से सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध निर्माणों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था, जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।

इसके साथ ही सार्वजनिक नाले-नालियों से अतिक्रमण हटने के कारण सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी तथा जल निकासी सुचारु रूप से हो सकेगी। आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए यह कार्यवाही जलभराव की समस्या के प्रभावी निराकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। निगम प्रशासन का मानना है कि सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होती है, बल्कि शहर की स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलता है।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्गों, नालों एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित अतिक्रमण दल की टीम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
पांढुर्णा जिले के सौंसर पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना*  *सावली हवाईपट्टी पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत*  *हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ, विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

पांढुर्णा जिले के सौंसर पहुंचे राज्यपाल मंगुभाई पटेल, जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना* *सावली हवाईपट्टी पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत* *हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ, विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d