तेज आंधी तूफान में टावर गिरा मकान पर
सिवनी मंडला मार्ग गिरा पेड़ बाल बाल बचे राहगीर
बिजली लाइन खंबे टूटने से अंधेरे गर्मी में परेशान पलारी क्षेत्र
मंडला सिवनी यातायात प्रभावित मौके पर प्रशासन पहुंचा
सिवनी मप्र
आज़ दोपहर लगभग तीन बजे सिवनी जिले के केवलारी विकास खण्ड अन्तर्गत पलारी लोटा छुई क्षेत्र में आंधी तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया आंधी तूफान से टावर धराशाई हो गए साथ ही कच्चे मकानों की छतों पर से टीन उड़ गई इससे भारी नुक़सान की आंशका है वही रोड़ पर पेड़ गिरे मगर जनहानि नहीं हुई
यातायात प्रभावित हुआ
लाखों का नुक़सान सिवनी मंडला मार्ग पर कुछ समय यातायात प्रभावित हुआ वहीं बिजली के कई पोल टूटने से बिजली आपूर्ति से पलारी क्षेत्र में अंधेरे में क्षेत्र वासियों गर्मी की मार झेलने मजबूर प्रकतिक आपदा वहीं बिजली विभाग सुधार में लगा
सिवनी से राजकुमार ठाकुर ✍🏾


