कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, विभिन्न आयोगों, वरिष्ठ कार्यालयों एवं न्यायालयों से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की और इन सभी प्रकरणों के शीघ्र एवं समय सीमा के अंदर निराकरण के निर्देश दिए ।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एडीएम श्री धीरेन्द्र सिंह सहित जिला प्रशासन एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। फील्ड के अधिकारी वीसी से जुड़े थे।
#dmchhindwara
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh


