• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home Uncategorized

*राहगीरी डे ने जगाई स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना* *“मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ स्वच्छ कटनी के संकल्प को मिली नई ऊर्जा* *राहगीरी डे स्वच्छता, फिटनेस और जनभागीदारी का बना प्रेरक मंच*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 17, 2026
in Uncategorized
0
*राहगीरी डे ने जगाई स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना*  *“मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ स्वच्छ कटनी के संकल्प को मिली नई ऊर्जा*  *राहगीरी डे स्वच्छता, फिटनेस और जनभागीदारी का बना प्रेरक मंच*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मनोरंजन के साथ नागरिकों को दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

कटनी। रविवार की सुबह एक बार फिर उत्साह, ऊर्जा और जन जागरूकता के रंगों से सराबोर नजर आई, जब नगर पालिक निगम कटनी द्वारा आयोजित “राहगीरी डे” ने स्वच्छता और फिटनेस को जन आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में एक राहगीरी डे की नई प्रेरक पहल प्रस्तुत की। नेहरू वार्ड स्थित हाउसिंग बोर्ड प्रवेश द्वार से हाउसिंग बोर्ड मैदान तक आयोजित इस अभिनव कार्यक्रम में शहरवासियों ने खुले आसमान के नीचे स्वच्छता, स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का अनूठा संगम देखा।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है। यही कारण रहा कि “राहगीरी डे” में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना जगाई।

कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी,पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन,आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू, उमेंद्र ओमी अहिरवार, सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद श्री शशिकांत तिवारी, लव साहू, गोविंद चावला, सीमा श्रीवास्तव, सीमा जैन सोगानी, नगर निगम ब्रांड एम्बेसडर, उपयुक्त शैलेश गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

*फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति दिखा उत्साह*

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग एवं फिटनेस गतिविधियों से हुई, जहां लोगों ने स्वास्थ्य के प्रति सजगता का परिचय दिया। इसके बाद साइकिलिंग, जुंबा, स्केटिंग, रस्साखींच, शतरंज, कैरम, पेंटिंग, रंगोली, सांप-सीढ़ी, पिट्टू, बोरा दौड़, रस्सीकूद और चम्मच-नींबू दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों ने आयोजन को जीवंत बना दिया।

तेज संगीत की धुनों पर आयोजित जुंबा सत्र ने युवाओं, महिलाओं सहित बुजुर्गों में विशेष उत्साह भर दिया तथा “फिटनेस के साथ मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ स्वच्छ कटनी के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की।

*मनोरंजन के साथ दिया स्वच्छता जागरूकता का संदेश*

राहगीरी डे का सबसे आकर्षक पहलू यह रहा कि यहां मनोरंजन के साथ स्वच्छता जागरूकता संदेशों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध एवं वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जल संरक्षण जैसे विषयों पर आयोजित जागरूकता गतिविधियों ने नागरिकों को पर्यावरण,जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।वहीं इको ब्रिक्स एवं अनुपयोगी कपड़ों से तैयार थैलों के स्टॉल ने “रीसायकल से सृजन” की सोच स्वच्छता और जनभागीदारी का बना प्रेरक मंच बनी।

*लोक संस्कृति, कार्टून कैरेक्टर बने आकर्षण का केंद्र*

कार्यक्रम में गीतांजलि रस कला केंद्र के कलाकारों ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे, जबकि कार्टून कैरेक्टर गोरिल्ला ने बच्चों और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बने। मैजिक एवं म्यूजिकल चेयर शो ने भी उपस्थित जनसमूह का भरपूर मनोरंजन किया। सभी आयोजनों में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राहगीरी डे के आयोजन को यादगार बना दिया।

*तुलसी पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बना, बल्कि नागरिकों को हरित एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करता नजर आया।

नगर निगम प्रशासन द्वारा प्रति रविवार आयोजित किया जा रहा “राहगीरी डे” अब केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का सशक्त अभियान बन चुका है। यह आयोजन शहरवासियों को यह संदेश दे रहा है कि जब समाज और प्रशासन साथ मिलकर कदम बढ़ाते हैं, तब स्वच्छ और स्वस्थ शहर का सपना साकार होना निश्चित हो जाता है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सिविल अस्पताल पांढुर्णा में मनाया गया “विश्व डेंगू दिवस”*  *डेंगू से बचाव, लक्षण एवं रोकथाम संबंधी जानकारी देकर स्वास्थ्य अमले को किया गया जागरूक*

*सिविल अस्पताल पांढुर्णा में मनाया गया “विश्व डेंगू दिवस”* *डेंगू से बचाव, लक्षण एवं रोकथाम संबंधी जानकारी देकर स्वास्थ्य अमले को किया गया जागरूक*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.