• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

*उमरियापान पुलिस की तत्परता से रुकवाया गया बाल विवाह, नाबालिग बालिका का भविष्य सुरक्षित*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 15, 2026
in ढीमरखेड़ा
0
*उमरियापान पुलिस की तत्परता से रुकवाया गया बाल विवाह, नाबालिग बालिका का भविष्य सुरक्षित*
0
SHARES
3
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मनीष गौतम

9993205230 MP NEWS CAST

कटनी पुलिस द्वारा बाल संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए थाना उमरियापान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भटगवां में होने जा रहे एक नाबालिग बालिका के बाल विवाह को समय रहते रुकवाया गया।

दिनांक 13 मई 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटगवां में एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। इस संबंध में माननीय न्यायालय जे.एम.एफ.सी. ढीमरखेड़ा द्वारा भी जांच हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। सूचना मिलते ही थाना उमरियापान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

पुलिस टीम द्वारा बालिका के माता-पिता एवं परिजनों को बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराते हुए समझाया गया कि नाबालिग बालिका का विवाह कराना कानूनन दंडनीय अपराध है तथा इससे बालिका के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पुलिस की समझाइश का सकारात्मक परिणाम हुआ और परिजनों ने विवाह कार्यक्रम को तत्काल रोक दिया।

परिजनों द्वारा आश्वासन दिया गया कि बालिका के बालिग होने के उपरांत ही विधिसम्मत रूप से विवाह किया जाएगा। उमरियापान पुलिस की इस त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र जायसवाल, उप निरीक्षक भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, आरक्षक अजय तिवारी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*नारी सम्मान एवं साहित्य सृजन का अनूठा संगम: ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुईं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी*

*नारी सम्मान एवं साहित्य सृजन का अनूठा संगम: ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुईं महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d