• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा की साधारण सभा सम्पन्न* *मेधावी छात्र सम्मान, पौधारोपण एवं ग्रामीण सहायता कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण निर्णय , श्री मोहित सूर्यवंशी जिला संयोजक नियुक्ति*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 11, 2026
in कटनी
0
*शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा की साधारण सभा सम्पन्न*  *मेधावी छात्र सम्मान, पौधारोपण एवं ग्रामीण सहायता कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण निर्णय , श्री मोहित सूर्यवंशी जिला संयोजक नियुक्ति*
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिंदवाड़ा। शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा की साधारण सभा सोसायटी अध्यक्ष श्री सतीश गोंडाने की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शासकीय सेवकों के कल्याण, सामाजिक सहभागिता एवं संगठन विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक की शुरुआत मातृत्व दिवस के अवसर पर श्रीमती सुधा नागवंशी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान करते हुए की गई। सचिव श्री अरविंद भट्ट ने वर्षभर के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा कोषाध्यक्ष श्री चित्रगुप्त सिंह सिसोदिया ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मई 2026 में 10वीं में 80% एवं 12वीं में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले शासकीय सेवकों के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सोसायटी सदस्यता विस्तार, नव नियुक्त सदस्यों को आईडी कार्ड प्रदान करने एवं विशेष अवसरों पर स्वैच्छिक दान को प्रोत्साहित करने पर भी सहमति बनी। सक्रिय सदस्यों की कोर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया।

जुलाई 2026 में जुन्नारदेव के राखीकोल स्कूल में विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पानी की बोतल एवं शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी श्री सजीर कादरी को सौंपी गई।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसी दौरान श्री मोहित सूर्यवंशी को सर्वसम्मति से शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकगण श्री रमेश शर्मा, श्री शेखर पाण्डे, श्री दिनेश कुमार चौरे,श्री संतोष डोंगरे,श्री आकाश पवार,श्री सुशील कुमार डोईजड़,श्री विपिन कुमार शर्मा,श्री रामाजी पाठे,श्री शेखर पाण्डेय, श्री अनिल चौरे सहित अन्य सदस्यगण गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।अंत में बैठक का आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष श्री चित्रगुप्त सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया तथा बैठक का समापन किया गया।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मिलावटी और अशुद्ध खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वालों के विरूद्ध दर्ज करायें एफआईआर– कलेक्टर श्री तिवारी

मिलावटी और अशुद्ध खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वालों के विरूद्ध दर्ज करायें एफआईआर– कलेक्टर श्री तिवारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d