भारतीय जनता पार्टी मुड़वारा मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री माननीय श्री राव उदय प्रताप सिंह जी, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी माननीय श्री राहुल कोठारी जी, जिला प्रभारी माननीय श्री सुजीत जैन जी तथा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा मुड़वारा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों से भेंट कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना एवं कार्यकर्ता निर्माण को गति देना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पीताम्बर पोपटानी जी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी जी, मंडल अध्यक्ष श्री संजू गर्ग जी, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री पवन शर्मा जी, मंडल महामंत्री श्री सुनील द्विवेदी जी एवं श्री नितिन बिलैया जी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मंडल उपाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर शर्मा जी, श्री स्वप्निल पुरवार जी, मंडल मंत्री आदर्श रेशु टुडहा, राहुल मिश्रा, जय कुमार सोनी, संजोग गुप्ता, श्रीमती शिल्पा जैन जी, कार्यालय मंत्री लालजी नामदेव, सोशल मीडिया प्रभारी विजय सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष दीपक सेन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद लक्ष्मी कोल, रजनीश सिंह, इंद्रभान पटेल, लखन पांडेय, उमा मिश्रा, मनीष मिश्रा, एस.पी. मिश्रा, अश्विनी मिश्रा एवं विजय गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


