• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

भोपाल पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम

80 दिनों में लगभग 70 जनसंवाद आयोजित “सृजन संवाद” के माध्यम से बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजन को सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश

by Manish Gautam Chiefeditor
May 7, 2026
in भोपाल
0
भोपाल पुलिस का जनसंवाद कार्यक्रम
0
SHARES
8
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल पुलिस कमिश्नरेट, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज एवं उदय सामाजिक विकास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में “सृजन संवाद” जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर में किया गया।

कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति, कैरियर मार्गदर्शन, जेंडर आधारित भेदभाव, बाल संरक्षण, सामाजिक न्याय एवं बच्चों के पुनर्वास जैसे विभिन्न संवेदनशील विषयों पर विस्तृत संवाद किया गया। इस दौरान बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया तथा सामुदायिक पुलिसिंग के क्षेत्र में कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में “सृजन” पहल के अंतर्गत बच्चों एवं युवाओं को सुरक्षित, सकारात्मक एवं जागरूक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। संवाद के दौरान बच्चों के मूल अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, पोषण, सामाजिक सुरक्षा, बाल कल्याण, बाल विवाह रोकथाम, नशे से प्रभावित बच्चों के पुनर्वास तथा समुदाय आधारित सुरक्षा उपायों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता प्रदान की गई।

“सृजन संवाद” का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना एवं युवाओं को अपराध एवं नशे से दूर रखते हुए मुख्यधारा से जोड़ना है।

उल्‍लेखनीय है कि भोपाल पुलिस द्वारा 14 फरवरी 2026 से 05 मई 2026 के मध्य शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 70 जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान आमजन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, असामाजिक तत्वों की गतिविधियां, ट्रैफिक जाम, अव्यवस्थित पार्किंग, पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी, रात्रि सुरक्षा, नशा कारोबार, अवैध हथियारों की गतिविधियों एवं सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं।

इन समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी सुदृढ़ करने, रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने, महिलाओं से अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई, यातायात व्यवस्था सुधारने, बीट एवं माइक्रो बीट व्यवस्था को मजबूत करने तथा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सतना जेल में प्रेम कहानी का खुलासा: मुस्लिम महिला जेल अधिकारी ने कैदी से रचाई शादी!

सतना जेल में प्रेम कहानी का खुलासा: मुस्लिम महिला जेल अधिकारी ने कैदी से रचाई शादी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d