• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

लंबित राजस्व प्रकरणों पर सख्त हुए एसडीएम चतुर्वेदी, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश उपार्जन केंद्रों के रोजाना निरीक्षण के आदेश

by Manish Gautam Chiefeditor
May 7, 2026
in कटनी
0
लंबित राजस्व प्रकरणों पर सख्त हुए एसडीएम चतुर्वेदी, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश उपार्जन केंद्रों के रोजाना निरीक्षण के आदेश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (07 मई)-  अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कटनी, श्री प्रमोद चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त तहसील भवन के सभाकक्ष में राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में तहसील कटनी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व कार्यों की प्रगति, धारणाधिकार प्रकरणों और पीएम किसान योजना की स्थिति पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

राजस्व प्रकरणों का हो सहानुभूतिपूर्वक निराकरण

          बैठक के दौरान एसडीएम श्री चतुर्वेदी ने कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशो के अनुसार सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि किसानों से जुड़े मामलों को सहानुभूतिपूर्वक सुना जाए और उनका समय-सीमा में निराकरण किया जाए। इस दौरान पटवारियों को अपने स्तर पर लंबित मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में जनगणना की प्रगति और फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की भी समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही धारणाधिकार प्रकरणों की समीक्षा करते हुये एसडीएम श्री चतुर्वेदी ने पटवारियों को लंबित आवेदनों की जांच की कार्यवाही शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज होंगे पात्र हितग्राही

          समीक्षा बैठक में एसडीएम ने समस्त पटवारियों को निर्देशित किया कि वे अपने हल्के में पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करें और उनके आवेदन पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज कराएं। जिन पात्र किसानों को फॉर्म भरने में तकनीकी समस्या आ रही है, उनकी सूची अलग से बनाकर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

उपार्जन केंद्रों का करें प्रतिदिन निरीक्षण

गैर न्यायिक तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन उपार्जन केंद्रों का भ्रमण करें और वहां की व्यवस्थाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

          समीक्षा बैठक में तहसीलदार कटनी नगर श्री अजीत तिवारी, प्रभारी तहसीलदार कटनी ग्रामीण श्री अतुलेश सिंह बघेल, प्रभारी तहसीलदार श्री आकाश नीरज, प्रभारी तहसीलदार अवंतिका तिवारी, नायब तहसीलदार साक्षी शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री आशीष चतुर्वेदी सहित राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा की नई तारीखें जारी। अब 3 से 6 जुलाई तक होगी हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा की नई तारीखें जारी। अब 3 से 6 जुलाई तक होगी हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d