• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश रींवा

SDM ऑफिस में घूसखोरी का खेल बेनकाब, आदेश की कॉपी देने के बदले मांगे थे 20 हजार

by Manish Gautam Chiefeditor
May 7, 2026
in रींवा
0
SDM ऑफिस में घूसखोरी का खेल बेनकाब, आदेश की कॉपी देने के बदले मांगे थे 20 हजार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामला शहडोल जिले के ब्यौहारी एसडीएम कार्यालय से सामने आया है, जहां रीवा लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू जमीन से जुड़े आदेश की प्रति देने के बदले पैसे मांग रहा था।
वीओ:
जानकारी के मुताबिक ग्राम निपानिया निवासी सुरेश कुमार जायसवाल ने रीवा लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के नाम खरीदी गई जमीन के दस्तावेज से जुड़ा आदेश देने के एवज में एसडीएम कार्यालय में पदस्थ क्लर्क वीर सिंह जाटव 20 हजार रुपए की मांग कर रहा है।
शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपए की पहली किस्त लेकर भेजा। जैसे ही क्लर्क ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान केमिकल टेस्ट में आरोपी के हाथ गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरी कार्रवाई निरीक्षक एस. राम मरावी और डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने की।
बता दें कि शहडोल जिले में दो दिनों के भीतर लोकायुक्त की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, इससे पहले सोहागपुर में महिला बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर भी रिश्वत लेते पकड़ी गई थी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सीएम डॉ. यादव ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास*  *- राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित* *- सनातन संस्कृति के साथ सबको साथ लेकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*

*सीएम डॉ. यादव ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' को दिखाई हरी झंडी, याद दिलाया इतिहास* *- राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित* *- सनातन संस्कृति के साथ सबको साथ लेकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d