• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने शुरू की नेक और अनूठी पहल

by Manish Gautam Chiefeditor
May 5, 2026
in कटनी
0
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने शुरू की नेक और अनूठी पहल
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी आपको ऐसा कुछ लग रहा है कि सेवाकाल के दौरान आपको करना था और नहीं कर पाए,करने को शेष रह गया हो। आपने आगे क्या सोच रखा है। ऐसी कुछ बातें जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सेवानिवृत हो  चुके अधिकारी कर्मचारियों से आत्मीयता के साथ कहते हुए पूछीं। इस दौरान उन्होंने पारिवारिक पृष्ठभूमि और दिनचर्या की जानकारी भी ली। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने वाले विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के हित में सुध लेकर संवेदनशील निर्णय लेते हुए इस माह से  नेक और अनूठी पहल शुरू की है। सुश्री कौर अब प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह के आखिरी दिनों में सेवानिवृत होने जा रहे अधिकारियों-कर्मचारियों से जिला पंचायत कार्यालय में भेंट कर पुष्प गुच्छ से सम्मानित करते हुए संवाद करेंगी। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर सर्व संबंधितों की पीड़ा एवं समस्याएं सुनकर तत्परता पूर्वक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगी। सुश्री कौर द्वारा किए गए नवाचार से अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सेवाकाल के दौरान हुए खट्टे मीठे अनुभव साझा किए जाएंगे। सर्व संबंधितों जैसे ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत समन्वय अधिकारी,सहायक विकास विस्तार अधिकारी, उपयंत्रियों आदि को लम्बित स्वत्वों, भत्तों और देयकों का पात्रतानुसार भुगतान यथाशीघ्र प्राप्त हो सकेगा।

30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत होने वाले इन अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ सम्मान, साझा हुए अनुभव
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी की मौजूदगी में जनपद पंचायत कटनी में पदस्थ 39 वर्षों तक विभाग को बेदाग सेवाएं देने वाले पंचायत समन्वय अधिकारी अशोक चक्रवर्ती, विजयराघवगढ़ में पदस्थ सावित्री पेंड्रो, जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत हीरापुर कोड़ियां में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव विनोद नायक एवं जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव दिलीप तंतुवाय आदि अधिकारियों कर्मचारियों के 30 अप्रैल 2026 को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने पर फूलों का गुलदस्ता और पुष्पमाला द्वारा सम्मानित किया। इस दौरान लोक उपस्थित लोक सेवकों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और समस्याओं से अवगत कराया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने बेहद आत्मीयता से धैर्यपूर्वक अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उनकी बातों को सुना। उन्होंने सेवानिवृत हो चुके लोक सेवकों को आश्वस्त किया कि जब कभी उन्हें तकलीफ या समस्या हो मेरे संज्ञान में जरूर लाएं। सीईओ सुश्री कौर ने अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं पात्रतानुसार स्वत्वों,भत्तों और देयकों का तत्परता पूर्वक भुगतान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*थाना बरायठा पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के 03 आरोपी 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल*

*थाना बरायठा पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के 03 आरोपी 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d