• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की कार्यवाही नियमों की अनदेखी पर वाहन जब्त

by Manish Gautam Chiefeditor
May 5, 2026
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री तिवारी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने की कार्यवाही  नियमों की अनदेखी पर वाहन जब्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल के नेतृत्व में मंगलवार को कटनी-निवार रोड पर जांच अभियान चलाया गया।

          अभियान के दौरान वाहन क्रमांक एमपी-20-पीए-1688 की जांच में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच में पाया गया कि वाहन बिना वैध परमिट के संचालित हो रहा था, जो मोटर व्हीकल एक्ट का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके अलावा वाहन का बीमा, फिटनेस सर्टिफिकेट एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) भी वैध नहीं पाए गए।

जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि वाहन का कर जून 2023 से जमा नहीं किया गया था,   जिससे शासन को राजस्व हानि हो रही थी। इन गंभीर कमियों को देखते हुए परिवहन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को निवार चौकी में सुरक्षित रखा गया है, जहां नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल ने बताया कि जिले में इस प्रकार के सघन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज—परमिट, बीमा, फिटनेस और पीयूसी समय पर अद्यतन रखें तथा वाहन कर नियमित रूप से जमा करें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने शुरू की नेक और अनूठी पहल

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने शुरू की नेक और अनूठी पहल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.