नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विजयराघवगढ़ स्थित महालक्ष्मी डेयरी का औचक निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में स्वच्छता मानकों की जांच की। टीम ने मौके पर उपलब्ध दूध और क्रीम के नमूने (सैंपल) लिए। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद, नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


