आज दिनांक 27.04.2026 दिन सोमवार
जमुना प्रसाद विश्वकर्मा डी ए वी विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं के विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय तथा कला संकाय के विद्यार्थियों द्वारा मंत्रों का उच्चारण करते हुए वैदिक रीति से हवन कार्य संपन्न किया गया। यह हवन मध्य प्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी की अध्यक्षता में पूर्ण हुआ ।जिन्होंने विद्यार्थियों की नई शिक्षा यात्रा के लिए आशीर्वाद प्रदान किया
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा की शिक्षा केवल पुस्तकों तक ही सीमित नहीं होती बल्कि यह जीवन को सही दिशा प्रदान करने का माध्यम है शिक्षा के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा की जीवन में शिक्षित व्यक्ति ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना कीऔर उन्हें पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। हवन के साथ-साथ विद्यार्थियों ने शैक्षिक गतिविधियों की शुरुआतकी। विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है । हवन के इस आयोजन से विद्यालय में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना । तथा अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नए सत्र के लिए उत्साहित करते हुए पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया प्रसाद वितरण पूर्ण होने के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई


