कटनी/ गत दिवस श्री रंगनाथ मंदिर स्थित सत्संग हॉल में *परम पूज्य अनंत श्री विभूषित इन्दिरारमण स्वामी जी महाराज के मार्गदर्शन एवं* श्री गरुड़ध्वज वैदिक शिक्षा समिति के तत्वावधान में तथा वैदिक शिक्षा समिति के सदस्य एवं योगाचार्य विनोद सेठिया के द्वारा श्री गरुड़ध्वज वेद पाठशाला के छात्रों एवं अध्यापकों के लिए निशुल्क योग कक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक शारीरिक आरोग्य, एवं आध्यात्मिक उन्नति की दृष्टि से प्रारंभ की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि इन योग कक्षाओं का लाभ आम नागरिक भी उठा सकेंगे जिन्हें इसका लाभ लेना हो वह योग गुरु विनोद सेठिया जी से संपर्क कर अपना नाम अंकित करा सकेंगे।
श्री गरुड़ ध्वजा वैदिक शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष पंडित रामाधार गौतम ने बताया कि समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश शुक्ला, पण्डित सुनील उपाध्याय,रामेश्वर तिवारी, पंडित राजेंद्र गर्ग, मधुसूदन गट्टानी, मथुरा सोनी, श्रवण बजाज, गणेशदत्त मिश्रा, सियारांम परौहा, पंडित ओंकार मिश्रा, रामभरत दुबे, एडवोकेट बीरेंद्र मिश्रा, रामकरण दुबे, एवं वेद पाठशाला के प्रधानाचार्य धीरेंद्र द्विवेदी सहित सभी आचार्यों ने इस पहल का हार्दिक स्वागत करते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने की नागरिकों से अपील की है।
रामाधार गौतम
उपाध्यक्ष
श्री गरुड़ध्वज वैदिक शिक्षा समिति कटनी


