• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*जिला पंचायत सीईओ कौर हरसिमरनप्रीत कौर ने ऑनलाइन पारिवारिक जानकारी स्‍व-गणना पोर्टल में की दर्ज*

by Manish Gautam Chiefeditor
April 17, 2026
in कटनी
0
*जिला पंचायत सीईओ कौर हरसिमरनप्रीत कौर ने ऑनलाइन पारिवारिक जानकारी स्‍व-गणना पोर्टल में की दर्ज*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*30 अप्रैल तक,स्‍व-गणना हेतु घर बैठे भरें ऑनलाईन पारिवारिक जानकारी, जनगणना कार्य में लगे लोकसेवकों का करें सहयोग-कौर*

*जानकारी की सटीकता, पारदर्शिता, गोपनीयता, सुविधा और समय की बचत के साथ-साथ जनगणना कार्य में तेजी लाने जरूरी है सेल्फ एन्यूमरेशन और हर एक नागरिक की सहभागिता*

*एसीईओ श्री मोदी और जनपद पंचायतों के सीईओ ने भी की स्व-गणना*

कटनी (17 अप्रैल)- ‘स्व-गणना’ (सेल्फ एन्यूमरेशन ) पोर्टल पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने स्वयं की और पारिवारिक जानकारी आज शुक्रवार को प्रविष्ट की। सुश्री कौर ने स्‍व-गणना पोर्टल पर मोबाइल नंबर एवं कैप्चा के माध्यम से पंजीकरण किया। ओटीपी सत्यापन के बाद उन्होंने लॉगिन कर परिवार से संबंधित सभी आवश्यक विवरण डिजिटल रूप से दर्ज किए। जानकारी सबमिट करने के पश्चात विशिष्ट स्व-गणना आईडी प्राप्त हुई, जिसे उन्होंने सुरक्षित रख लिया। इस प्रक्रिया के दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने कार्यालय अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वगणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं तत्सम्य उत्पन्न प्रश्नों और जिज्ञासा का समाधान किया।

*सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) क्यों है जरूरी*

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन करने से जानकारी की सटीकता, पारदर्शिता, गोपनीयता, सुविधा और समय की बचत एवं जनगणना कार्य में तेजी और अधिकारियों-कर्मचारियों की कुशलता को बढ़ावा मिलेगा। स्व-गणना कार्य में हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस आईडी के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया सरल एवं सुगम हो जाएगी। 1 मई से 30 मई के बीच जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे, तब नागरिकों को केवल यह आईडी बतानी होगी, जिससे पहले से भरी गई जानकारी का सत्यापन करने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी। जिले में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन स्व-गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसके पश्चात 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण की प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल माध्यम से की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि “जनगणना देश के विकास की नींव है। नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और जनगणना हेतु अधिकृत रूप से नियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों का सहयोग करें।”

*एसीईओ श्री मोदी और जनपद पंचायतों के सीईओ ने भी की स्व-गणना*

स्व-गणना कार्य को प्रथम दिवस जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने भी सफलता पूर्वक अंजाम दिया। जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सीईओ ब्रतेश जैन ने भी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*मंडीदीप सिविल अस्पताल में भगवा पार्टी ने दी चिकित्सा मशीनें, मरीजों व स्टाफ को बांटे फल*

*मंडीदीप सिविल अस्पताल में भगवा पार्टी ने दी चिकित्सा मशीनें, मरीजों व स्टाफ को बांटे फल*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d