सरकारी स्कूल Vs प्राइवेट स्कूल कटनी में किसने मारी बाजी? चौंकाने वाला रिजल्ट
*निजी स्कूलों से बेहतर रहा शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम*
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं का बुधवार को घोषित किये गये परीक्षा परिणाम के मुताबिक कटनी जिले के शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर रहा। कटनी जिले के शासकीय स्कूलों का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जहां 84.42 प्रतिशत रहा वहीं अशासकीय व निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 74.56 प्रतिशत रहा। इस प्रकार सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों की तुलना में 9.86 फीसदी अधिक रहा। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं के शासकीय स्कूलों का परीक्षा परिणाम 81.72 फीसदी रहा वहीं निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 73.96 प्रतिशत रहा। इस प्रकार कक्षा 12वीं में भी शासकीय स्कूलों ने बाजी मारी। इस प्रकार सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों की तुलना में 7.76 फीसदी अधिक है।


