उमरियापान:- मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अतिरिक्त कक्षाओं एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के तहत छात्र-छात्राओं को ग्राम इमलिया में फूलों की खेती का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान स्थानीय किसान मस्तराम हल्दकार ने विद्यार्थियों को फूलों की उन्नत खेती, उत्पादन तकनीक और उससे होने वाले आर्थिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। मप्र जन अभियान परिषद ढीमरखेड़ा की विकासखंड समन्वयक बबीता शाह ने छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक भ्रमण, असाइनमेंट एवं प्रयोगशाला ग्राम में किस प्रकार योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियों का संचालन किया जाए। इसी क्रम में प्रयास सेवा संगठन इमलिया के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत गांव में जल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल
सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण संबंधी नारे लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर परामर्शदाता अंकित झारिया ने उपस्थित जनों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में परामर्शदाता सुमित सिंह, नीलम मौर्य, सत्येंद्र सिंह, मुकेश सिंह, सेक्टर प्रभारी कोदुलाल हल्दकार, श्रीकांत पटेल, शैलेष दुबे, आकाश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


