झिंझरी स्थित शासकीय माध्यमिक शाला में जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों से उनके सपनों के बारे में पूछा और उन्हें जीवन में एक ठोस लक्ष्य तय करने की प्रेरणा दी। सीईओ श्रीमती कौर ने बच्चों के साथ समय बिताने के अलावा स्कूल में मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का भी सूक्ष्मता से अवलोकन किया। इसके अलावा सीईओ श्रीमती कौर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी में भी आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं।


