मंजूषा गौतम, नमृता आनन्द, समा्ट गौतम,नवीन दीक्षित ने दिया गंगा स्वच्छता का संदेश—–
* गंगा जल संवर्धन के तहत समाजसेवी मंजूषा गौतम ने बनारस के गंगा घाट पर स्वच्छता का दिया संदेश —-
बनारस उत्तर प्रदेश गंगा घाट पर गंगा, जल, संवर्धन,के तहत चार राज्यों के समाजसेवी पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण मित्रों ने मिलकर मां गंगा स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। मध्यप्रदेश कटनी जिले से मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम ने कहा कि जीवन दायिनी मोक्ष दायिनी माँ गंगा को अविरल और निर्मल रखना हम सब का मूल कर्तव्य है हर व्यक्ति को दस दस पौधे रोपित करके जल जीव जंगल का संरक्षण करना चाहिए ।गंगोत्री हिमनद पच्चीस से तीस मीटर प्रति वर्ष सिकुड़ रहा है जिससे समुद्र तटीय देश डूबेंगे, डूबते हुए देशों के लोग दूसरे देशों में घुसेंगे जिससे युद्ध का खतरा बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश से पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने वाराणसी में गंगा घाट की स्वच्छता करते हुए कही
इस अवसर कटनी मध्य प्रदेश की अधिवक्ता एवं मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन की चेयरपर्सन समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम ने कहा कि एक अनाच्छादित क्षेत्र का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहता है और वृक्ष 8 डेसिबल तक शोर का अवशोषण करते हैं ये वर्षा में भी सहायक हैं जल संरक्षण बहुत आवश्यक है। उत्तर प्रदेश नवीन दीक्षित ने कहा हर व्यक्ति अगर बीस लीटर पानी प्रतिदिन प्रयोग करता है तो एक सौ तीस करोड़ की जनसंख्या वाले देश में पानी की सर्व सुलभता के लिए शुद्ध जल बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। मध्यप्रदेश कटनी से प्रदेश अध्यक्ष समा्ट गौतम ने कहा कि जल संरक्षण एक्ट 1974 की धारा 41 से जल प्रदूषण फैलाना दण्डनीय अपराध है।
बिहार से नमृता आनन्द ने कहा कि दैनिक जल उपयोग के लिए महत्वपूर्ण मात्रा में पानी बचाया जा सकता है। पानी बचत की शुरुआत घर से करनी पड़ेगी जैसे शेविंग /ब्रश करते वक्त नल को खुला ना छोड़ें छोड़ें। आ रो प्यूरीफायर से निकलने वाला वेस्ट पानी का संग्रह करें ,उसे बर्तन या कपड़ा धोने में इस्तेमाल करें।
उत्तर प्रदेश एस एस वी एम कालेज झींझक की प्रधानाचार्य अर्चना ने कहा कि ए सी से निकलने वाले पानी को स्टोर करें और उसे गार्डनिंग में इस्तेमाल करें, घर की छत में बनी पानी की टंकी को ओवरफ्लोर ना होने दें। उपाय अपना कर हम पानी को बचा सकते हैं। बच्चों में सैम गौतम आदि उपस्थित थे


