• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर ने सुनीं 176 आवेदकों की समस्‍याएं

by Manish Gautam Chiefeditor
March 10, 2026
in कटनी
0
जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर ने सुनीं 176 आवेदकों की समस्‍याएं
0
SHARES
6
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्‍टर श्री नीलाम्‍बर मिश्रा ने 176 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंह उइके और ज्‍योति लिल्‍हारे सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

*पात्रता पर्ची में नाम जुड़वायें*

जनसुनवाई के दौरान बाबा नारायण शाह वार्ड, माधवनगर कटनी निवासी अमृतलाल कटारिया ने अपनी समस्‍या बताते हुए कहा कि मेरी पत्‍नी सुशीला देवी कटारिया का नाम पात्रता पर्ची से काट दिया गया है। दुबारा नाम जुड़वा दीजिए जिससे हमें राशन प्राप्‍त हो सके। इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को पात्रतानुसार पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने के निर्देश दिये गये।

*फार्मर आईडी पंजीयन करायें*

ग्राम जोबी कलां निवासी दिनेश चन्‍द्र दुबे ने अपनी शिकायत में बताया कि मैंने फरवरी माह में किसान पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया गया था। परंतु, अभी तक पंजीयन नहीं हो सका है। इस कारण मुझे गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन कराने में समस्‍या हो रही है। इस पर कटनी ग्रामीण तहसीलदार को आवेदक की समस्‍या का निराकरण करने के निर्देश दिए गये।

*पीएम किसान सम्‍मान निधि की राशि दिलायें*

ग्राम धनवाही तहसील ढीमरखेड़ा निवासी जितेन्‍द्र कुमार गर्ग ने आवेदन देते हुये बताया कि फरवरी 2021 से मेरी किसान सम्‍मान निधि की राशि आना बंद हो गयी है। हल्‍का पटवारी से कई बार संपर्क करने के बावजूद मेरी समस्‍या का निराकरण नहीं हो सका है। जबकि मैं किसान सम्‍मान निधि की राशि प्राप्‍त करने की पात्रता रखता हूँ। इस पर अपर कलेक्‍टर ने ढीमरखेड़ा तहसीलदार को पात्रतानुसार शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए।

*आवास दिलायें*

जनसुनवाई के दौरान ग्राम टोला तहसील ढीमरखेड़ा निवासी सत्‍य कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरा मकान कच्‍चा है और मैं उसमें तिरपाल डाल कर अपना जीवन यापन कर रहा हूं। बारिश के मौसम में मेरे मकान में पानी भर जाता है, जिससे मुझे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार आवेदन देने के बावजूद मुझे पीएम आवास स्‍वीकृत नहीं हुआ है। इस पर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ को पात्रतानुसार आवेदक को आवास दिलानें के निर्देश दिए गये।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मार्च खत्म होने से पहले कलेक्टर का बड़ा अलर्ट! बजट लैप्स हुआ तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

मार्च खत्म होने से पहले कलेक्टर का बड़ा अलर्ट! बजट लैप्स हुआ तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d