• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त पहुंचीं लोगों के घर | गीला और सूखा कचरा अलग रखने की समझाइश

by Manish Gautam Chiefeditor
March 6, 2026
in कटनी
0
निगमायुक्त पहुंचीं लोगों के घर | गीला और सूखा कचरा अलग रखने की समझाइश
0
SHARES
124
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

नेहरू वार्ड के व्यावसायिक एवं रहवासी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था का निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

कटनी (6 मार्च) – शहर को स्वच्छता के उच्चतम मानकों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता के तहत निगम प्रशासन द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा रोजाना नगर की सफाई व्यवस्था का प्रातःकालीन निरीक्षण कर सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही है।

गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देनें किया प्रेरित

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने शुक्रवार प्रातः नेहरू वार्ड पहुंचकर वहां किये जा रहे डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्रीय निवासियों से घर-घर संपर्क कर कचरा कलेक्शन कार्य के संबध में सीधा संवाद भी किया तथा उन्हें स्वच्छता के नियमों की जानकारी दी। निगमायुक्त ने रहवासियों से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने तथा कचरा वाहन में अलग-अलग देकर स्वच्छता की इस प्रतियोगिता में सहभागिता का आह्वान किया। निगमायुक्त नें कहा कि हमारा लक्ष्य केवल रैंकिंग तक सीमित न होकर स्वच्छता को जन आंदोलन बनाकर हर नागरिक को स्वच्छता के महायज्ञ का सहभागी बनाना है। इस दौरान निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा नेपाली मोहल्ला, बजरंग कालोनी, हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के रेसिडेंसियल तथा कार्मशियल क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का आंकलन करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लानें तथा नाले- नालियों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान नोड़ल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, हैड सफाई दरोगा तेजभान सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छ सर्वेक्षण के कड़े मानकों पर खरा उतरनें के लिए निगम प्रशासन द्वारा दो शिफ्ट में नगर के सार्वजनिक मार्गो, तिरहों, चैराहों, बाजार क्षेत्रों सहित सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के प्रयास किये जा रहे है। वहीं किये जा रहे प्रयासों की मानिटरिंग हेतु निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा नियुक्त वार्डवार नोडल अधिकारियों द्वारा प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था की निरीक्षण कर प्राप्त कमियों को दूर किये जाने का कार्य अनवरत जारी है। निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे कचरा इधर-उधर न फेंके डस्टबिन का ही उपयोग करें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ढीमरखेड़ा में जल जीवन मिशन की पोल खुली SDM और CEO के निरीक्षण में मिली खामियां

ढीमरखेड़ा में जल जीवन मिशन की पोल खुली SDM और CEO के निरीक्षण में मिली खामियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d