• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

प्रसिद्ध धर्माचार्य सोमेश परसाई के सानिध्य में मां नर्मदा परिक्रमा तीर्थयात्रा का शुभारंभ 20 फरवरी को सेठानी घाट से होगा…वीडियो

by Manish Gautam Chiefeditor
February 18, 2026
in नर्मदापुरम
0
प्रसिद्ध धर्माचार्य सोमेश परसाई के सानिध्य में मां नर्मदा परिक्रमा तीर्थयात्रा का शुभारंभ 20 फरवरी को सेठानी घाट से होगा…वीडियो
0
SHARES
127
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। प्रसिद्ध धर्माचार्य आचार्य पंडित सोमेश परसाई के सानिध्य में श्री विद्या ललिताम्बा समिति नर्मदापुरम के तत्वाधान में 16 दिवसीय श्री नर्मदा परिक्रमा तीर्थयात्रा का शुभारंभ 20 फरवरी को प्रातः 8 बजे मां नर्मदा के सेठानी घाट से प्रारंभ होकर सतरस्ते काली मंदिर होते हुए ओंकारेश्वर रवाना होगी। आचार्य गुरुदेव सोमेश परसाई ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ बैंड बाजा ,डीजे से न होकर ध्वनि प्रदूषण से मुक्त आध्यात्मिक हरे राम की भजन संकीर्तन से किया जाएगा। श्री नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रा में करीब 100 भक्त शामिल होंगे। आचार्य श्री परसाई ने मां नर्मदा परिक्रमा तीर्थ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक पुस्तक भी तैयार की है।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260218-WA0059.mp4

जिसमें नर्मदा परिक्रमा वासियों को साथ में किन वस्तुओं को लेकर जाना है उसका भी उल्लेख किया है। इसी के साथ तीर्थ यात्रा में प्रतिदिन किस प्रकार से आपको यात्रा करनी है और किस प्रकार आपको भजन पूजन संध्या वंदन दैनिक कर्म करने हैं उसका भी विधि विधान से उल्लेख किया है। नर्मदापुरम में यह पहला अवसर होगा जब इतने अधिक लोगों का जत्था एक साथ नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना होगा। इस नर्मदा परिक्रमा यात्रा में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह अपनी मित्र मंडली और प्रशंसकों के साथ इस एतिहासिक धार्मिक यात्रा में शामिल होंगे। वाहन द्वारा नर्मदा परिक्रमा यात्रा के पूण्य लाभ के संदर्भ में पंडित सोमेश परसाई ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा पैदल की जाती है किंतु भगवान् शंकर पार्वती ने नर्मदा परिक्रमा अपने वाहन मयूर (मोर) पर सवार होकर पूर्ण की है। नर्मदा नदी का हर कंकर शंकर है और नर्मदा के दोनों तट पर महादेव विराजमान है इसलिए नर्मदा परिक्रमा यात्रा वाहन द्वारा करने पर प्रतिफल बराबर मिलता है। 7 मार्च को यात्रा समापन उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता समापन उपरांत आचार्य सोमेश परसाई जी द्वारा पत्रकारों को रुद्राक्ष की माला भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वेयरहाउस में मूंग की हुई चोरी थाने में किया गया मामला दर्ज

वेयरहाउस में मूंग की हुई चोरी थाने में किया गया मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d