• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी मॉ, बेटा पुलिस गिरफ्त में,* *16 किलो 680 ग्राम गांजा कीमती लगभग 8 लाख 34 हजार रूपये का जप्त*

by Manish Gautam Chiefeditor
February 16, 2026
in जबलपुर
0
*मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी मॉ, बेटा पुलिस गिरफ्त में,* *16 किलो 680 ग्राम गांजा कीमती लगभग 8 लाख 34 हजार रूपये का जप्त*
0
SHARES
176
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
*मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी मॉ, बेटा पुलिस गिरफ्त में,*
*16 किलो 680 ग्राम गांजा कीमती लगभग 8 लाख 34 हजार रूपये का जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थाे /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी. नागोतिया, नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट/डीएसपी क्राईम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की टीम द्वारा 16 किलो 680 ग्राम गांजा के साथ 2 आरोपी मॉ बेटा को रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि आज दिनांक 13/2/26 की रात्रि में क्राइम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ऐरावत चौक हाथीताल के पास एक व्यक्ति एवं एक महिला अपने अपने हाथ में एक एक ट्राली बैग लिये खड़े हैं जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां ऐरावत चौक हाथीताल में मुखबिर के बताये हुलिये का पुरूष एवं महिला एक एक ट्राली बैग लिये खडे दिखे जो पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगे जिन्हें घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम चंदन जैन पिता स्व. जयकुमार जैन उम्र 37 वर्ष एवं श्रीमती राजुल जैन उर्फ राजकुमारी जैन पति स्व. जयकुमार जैन उम्र 63 वर्ष दोनों निवासी हाथीताल हाउसिंग बोर्ड गोरखपुर बताये, संदेह होने पर ट्राली बैगों को खुलवाकर देखने पर दोनों ट्राली बैग में 8-8 पैकेट में मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये गांजा की तौल करने पर 16 पैकेटों में 16 किलो 680 ग्राम गांजा कीमती लगभग 8 लाख 34 हजार रुपए का होना पाया गया। दोनों आरोपी मॉ बेटे के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुए धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध मादक पदार्थ गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका – आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह, आरक्षक सौरभ, महिला आरक्षक दीपिका सिंह एवं थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की निरीक्षक श्रीमति प्रतीक्षा मार्काे, सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक राजेश मिश्रा, अजीत सिंह, विनय सिंह, प्रदीप टेकाम तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह, आरक्षक नीरज तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आस्था, सेवा और मानवता का भव्य संगम — बागेश्वर धाम में 307 बेटियों का सामूहिक विवाह

आस्था, सेवा और मानवता का भव्य संगम — बागेश्वर धाम में 307 बेटियों का सामूहिक विवाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d