शासकीय आदिवासी महिला आईटीआई छिंदवाड़ा में विद्यार्थियों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा पॉक्सो अधिनियम की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के लिये आज विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राकेश सिंह, विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोब्रागडे तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य श्री श्यामल राव द्वारा विद्यार्थियों को विधिक सहायता, बाल संरक्षण कानून एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री दिनेश कुमार सोनेवार ने अपने संबोधन में कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी समाज के वंचित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की एवं अपने प्रश्नों के माध्यम से कानून संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण अधीक्षक श्री नलिन तिवारी द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


