मोबाईल झपटने वाला आरोपी गिरफ्तार,
झपटा हुआ मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -. नूर सलाम उर्फ सरताज पिता मोहम्मद असरफ अंसारी उम्र 18 वर्ष निवासी जुग्याना मोहल्ला मदार छल्ला लाल बहादुर शास्त्री वार्ड थाना हनुमानताल जबलपुर,
विवरण- दिनाँक 03.02.2026 को अमित कुमार शर्मा उम्र 51 वर्ष निवासी संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक 03.02.2026 के दिन करीबन 01.30 बजे कलेक्ट्रेट गेट नं 01 पास हाथ में वीवो कंपनी का मोबाईल फोन लिये अपने मित्र से बात कर रहा था तभी एक मोटर साईकल में 01 अज्ञात लडका आया एवं हाथ से मोबाईल झपट्टा मारकर भाग गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 70/26 धारा 304(2) बी.एन.एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
गठित टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं मुखबिरों को लगाया गया, चिन्हित करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुल नं 03 के पास बराट रोड में दबिश देते हुये एक युवक को पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम नूर सलाम उर्फ सरताज पिता मोहम्मद असरफ अंसारी उम्र 18 वर्ष निवासी जुगियाना मोहल्ला मदार छल्ला लाल बहादुर शास्त्री वार्ड थाना हनुमानताल बताया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दिनांक 03.02.2026 को कलेक्ट्रेट गेट नं 01 के सामने एक व्यक्ति से वीवो कंपनी का मोबाईल फोन छीनना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से झपटा हुआ एक 01 वीवो कंपनी का मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त होंडा साईन मोटर साईकल क्रमांक एमपी 20 एनबी 4128 जप्त करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल निरूद्ध कराया गया।
उल्लेखनीय भूमिकाः- झपटमारी के आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल, उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, सउनि सुरेंद्र दाहिया, प्रधान आरक्षक दिवाकर तिवारी, आरक्षक राम प्रवेश, संतोष टेकाम, नीरज राठौर, सुनील पटेल की सराहनीय भूमिका रही।


