कटनी जिले के ग्राम बड़गांव स्थित शासकीय हाई स्कूल में कक्षा नवमी के एक छात्र का करंट की चपेट में आने का मामला विगत दिनों प्रकाश मैं आया था l जिसको लेकर अब मामला गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है l यह घटना केवल एक दुर्घटना थी ,या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा
l इसकी जांच अब आवश्यक हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों 14 वर्षीय अहम कुशवाहा पिता खुशीलाल कुशवाहा ,रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे स्कूल के लिए घर से निकला था। स्कूल पहुंचने के बाद वह लघुशंका के लिए परिसर में बने प्रसाधन कक्ष गया, जहां कथित रूप से वह विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका बड़गांव अस्पताल मैं प्रथम उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया था l
घटना को लेकर जब हमारी इंडिया न्यूज़ आज तक ,सिर्फ कड़वा सच की टीम हकीकत जानने के लिए वहां पहुंची, तो देखा प्रसाधन मैं कोई भी विद्युत कनेक्शन सप्लाई नहीं थी l बल्कि प्रसाधन के ऊपर से 11 केवी, बिजली की लाईन निकली हुई है,,।
घटना के संबंध मैं जब बड़गांव प्राचार्य गोविंद सिंह मरावी से बात की गई तो ,उन्होंने क्या कहा है,आइए जानते है,,
हरिशंकर बेन


