कटनी (03 फरवरी) – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी मंगलवार को बड़वारा में आयोजित जनसुनवाई में शामिल होने के बाद मझगवां पहुंचे और मुश्किल डगर व मेढ़ पर चलकर अंर्तवर्तीय खेती, प्राकृतिक व जैविक खेती का नवाचार करने वाले प्रगतिशील किसान गोविंद कुशवाहा के खेतों में पहुंचे।
कलेक्टर श्री तिवारी ने कृषक गोविंद द्वारा 5 एकड़ के खेत में की गई आलू, गोभी, सरसों, बथुआ, सेम, मटर, टमाटर, बैंगन आदि की अंतर्वर्ती खेती का खेत में भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने किसान द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिये की गई पहल की जमकर सराहना की।
किसान गोविंद ने बताया कि उनके पास देसी नस्ल के 40 पशु भी है, जिनके गोबर से खाद बनाकर वे अपनी फसलों और सब्जियों के उत्पादन में उपयोग करते हैं। कृषक गोविंद ने बताया कि इस साल उन्होंने समर्थन मूल्य पर 90 क्विंटल धान का विक्रय किया है। जिसका पैसा उनको मिल गया है। उन्होंने बताया कि उनके खेत में उत्पादित सब्जियां कटनी और उमरिया के मार्केट में हाथों-हाथ अच्छी कीमत में बिक जाती है।
गोविंद के संयुक्त परिवार में 15 सदस्य हैं। सभी खेती में हाथ बंटाते हैं और फसलों और बागवानी को मिलाकर करीब 5 लाख रूपये सालाना का मुनाफा हो जाता है। कलेक्टर ने उन्हें उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं का पालन करने और शेडनेट में खीरा और टमाटर, शिमला मिर्च आदि की खेती कर और अधिक आय अर्जित करने की समझााइश दी। कलेक्टर ने कहा कि वे इसके लिये शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेकर अपने काम को


