कालापीपल(बब्लू जायसवाल) अवैध शराब के विरूद्ध सतत अभियान चलाये जाने के तारतम्य में आज दिनांक 3/02/26 को जिला शाजापुर कलेक्टर महोदया सुश्री ॠजु बाफना के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी शाजापुर के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध निर्माण,संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय पर नियंत्रण हेतु वृत्त क्रमांक 1 शाजापुर अंतर्गत सलसलाई क्षेत्र में स्थित पंपापुर कंजर डेरे पर थाना सलसलाई गौलाना चौकी व आबकारी बल द्वारा सामूहिक दबिश के दौरान लगभग 1800 किलोग्राम लहान मौके पर नष्ट कर किया गया,आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(च) के तहत 05 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गये,व एक खाली तलाशी पंचनामा पंजीकृत किया।उक्त कार्यवाही में सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बबीता शिंदे,गुलाना चौकी प्रभारी रामदयाल बैरागी आबकारी उप निरीक्षक सुरेश पटेल, मीनाक्षी बोरदिया,महेंद्र परमार आबकारी आरक्षक दिनेश कौशिक,लखन सिंह सिसोदिया,राकेश जमरा तथा सैनिक देवकरण व बाबूलाल का विशेष योगदान रहा।


