कटनी (25 जनवरी) – लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की शाम बस स्टैण्ड स्थित ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे से किया जायेगा। भारत पर्व में संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही स्थानीय कलाकार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
भारत पर्व में लोकगीत एवं लोकनृत्य और स्थानीय लोक कलाकारों का प्रदर्शन किया जायेगा। सभी विभागों के अधिकारियों को अपने स्टाफ के साथ भारत पर्व के आयोजन समारोह में उपस्थित होने कहा गया है। इसके साथ ही जिले के नागरिकों से भी भारत पर्व में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। लोकतंत्र के उत्सव भारत पर्व में सुश्री कहकशां अंजुम की अगुवाई में 9 सदस्यीय दल द्वारा बुंदेली लोकगायन और जबलपुर की श्रीमती स्वाति मोदी तिवारी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल द्वारा कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। इसके अलावा कार्यक्रम में वंदे मातरम, चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी


