• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सिहोरा

BBA चायवाला बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, युवाओं के लिए बना प्रेरणा स्रोत

by Manish Gautam Chiefeditor
January 25, 2026
in सिहोरा
0
BBA चायवाला बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, युवाओं के लिए बना प्रेरणा स्रोत
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सिहोरा (जबलपुर)- मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के खितौला निवासी टेलर के बेटे सैंकी नामदेव ने यह साबित कर दिया कि हालात चाहे जैसे भी हों, अगर हौसला और मेहनत साथ हो तो आत्मनिर्भरता की राह जरूर निकलती है। पढ़ाई के साथ चाय की दुकान चलाकर सैंकी आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
खितौला बाजार वार्ड क्रमांक 15 निवासी 21 वर्षीय सैंकी नामदेव, पिता पुरुषोत्तम नामदेव, दोनों ही पैर से दिव्यांग हैं। बारहवीं के बाद रोजगार की तलाश में सैंकी ने आईटीआई, ड्रोन टेक्नीशियन और सी++ जैसे कई डिप्लोमा और प्रशिक्षण लिए, लेकिन स्थायी और सम्मानजनक रोजगार नहीं मिल सका। इसके बावजूद उन्होंने पढ़ाई से हार नहीं मानी और जबलपुर के एक कॉलेज से बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) में दाखिला ले लिया।

पढ़ाई के साथ शुरू की चाय की दुकान

दिन में बीबीए की कक्षाओं में शामिल होने के बाद सैंकी शाम को सिहोरा सिविल कोर्ट के पास चाय और मैगी का काउंटर लगाते हैं। आर्थिक स्थिति सुधारने और परिवार पर बोझ कम करने के लिए उन्होंने कम पूंजी में अपना यह छोटा व्यवसाय शुरू किया।

‘BBA हाफ चायवाला’ से मिली पहचान

शुरुआत में ग्राहकों की कमी रही, लेकिन सैंकी ने हिम्मत नहीं हारी। पहले दिन कम चाय बिकी तो उन्होंने खुद लोगों के पास जाकर चाय ऑफर की। जब काम चलने लगा तो बेहतर पहचान और मार्केटिंग के लिए दुकान का नाम रखा — ‘BBA हाफ चायवाला’, जिसे लोग आज ‘BBA चायवाला’ के नाम से जानते हैं। धीरे-धीरे उनका यह अनोखा आइडिया लोगों को पसंद आने लगा और दुकान की पहचान बनने लगी।

पिता से मिली प्रेरणा

सैंकी बताते हैं कि उन्हें प्रेरणा अपने पिता की सिलाई की छोटी दुकान से मिली। उन्होंने सीखा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता, बस उसे ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए। इसी सोच के साथ सैंकी ने पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम काम किया ताकि पिता पर आर्थिक बोझ न पड़े।

युवाओं के लिए मिसाल

पैर से दिव्यांग होने के बावजूद सैंकी लगातार शिक्षा से जुड़े रहे और आज बीबीए द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं। बिना किसी सरकारी, सामाजिक या जनप्रतिनिधि की सहायता के उन्होंने खुद के दम पर अपना व्यवसाय खड़ा किया है। उनकी यह यात्रा आज के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई है।
सैंकी का कहना है कि पिता की सीमित आय के कारण बड़ा व्यापार संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने छोटे स्तर से शुरुआत की। आज लोगों का प्यार और सहयोग उन्हें मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का धावा

कटनी में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का धावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d