छिन्दवाड़ा/15 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के अन्तर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड छिन्दवाड़ा के मार्गदर्शन में विभागीय टीम द्वारा विकासखण्ड व जनपद स्तर पर ग्राम के सभी पेयजल स्त्रोतों का एफ.टी.के. (जल परीक्षण किट) के माध्यम से जल परीक्षण के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 08 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत बिछुआ, 09 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मोहखेड, 10 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत छिन्दवाडा एवं 13 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत चौरई में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम के नल चालक एवं ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षित किया गया । साथ ही नल-जल योजनाओं का रख-रखाव एवं ग्राम में शुद्ध/स्वच्छ पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूकता के लिये समझाया गया । प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ग्राम की 05-05 महिलाओं को जल परीक्षण का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा, जिससे ग्राम के सभी स्त्रोतों का समय-समय पर परीक्षण किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान सभी ग्राम पंचायत के सचिव/नल चालक को एक-एक एफ.टी.के. (जल परीक्षण किट) वितरित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायत यंत्री, उपयंत्री, विकासखण्ड समन्वयक, पंचायत निरीक्षक एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री, जिला सलाहकार, विकासखण्ड समन्वयक, उपयंत्री, रसायनज्ञ व अन्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सलाहकार, विकासखण्ड समन्वयक, रसायनज्ञ द्वारा किया गया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


