*बच्चों को किया गर्म कपड़े , लड्डू बिस्किट चॉकलेट फल व मिठाइयों का वितरण*
मुस्कान फाऊंडेशन के तत्वावधान में कुकड़ा जगत स्थित विद्यालय परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर एक सेवाभावी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से राहत पहुँचाना एवं पर्व की खुशियाँ उनके साथ साझा करना रहा।
इस अवसर पर लगभग 100 बच्चों एवं मुख बधिर बच्चों को गर्म कपड़े, स्वेटर, टोपे, फल संक्रांति के तिल गुड़ के लड्डू चॉकलेट बिस्किट एवं मिठाइयों के साथ-साथ मध्यान भोजन में 100 बच्चों के लिए खिचड़ी बनवाकर बंटवाई गई। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में लड्डू एवं टोपियाँ पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के शिक्षकगण एवं बच्चे मुस्कान फाऊंडेशन के इस मानवीय प्रयास से अत्यंत प्रसन्न एवं भावविभोर नजर आए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री ठाकरे सर एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने मुस्कान फाऊंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में मुस्कान फाऊंडेशन के सभी सदस्यों के साथ-साथ श्री दिनेश अग्रवाल एवं श्रीमती सुनीता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा
इस कार्यक्रम में मुस्कान फाऊंडेशन छिंदवाड़ा की वरिष्ठ संरक्षक श्रीमती विनी ब्राउन मैडम एवं श्री दिनेश अग्रवाल ,
संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती ललितामनी सरवैया,
सचिव श्री सी के राकेशिया,
कोषाध्यक्ष एडवोकेट श्री जयप्रकाश करोसिया
सहित श्रीमती सुनीता अग्रवाल जी, अनीता खडसे जी, सरस्वती साहू जी रुक्मणी ठाकुर जी
एवं मुस्कान फाऊंडेशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती ललितामनी सरवैया ने कहा कि
“मुस्कान फाऊंडेशन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग, सम्मान और संवेदना पहुँचाना है। विशेष बच्चों की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी सफलता है।” भविष्य में मुस्कान फाउंडेशन ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर यह प्रण लिया है कि मुस्कान फाऊंडेशन छिंदवाड़ा हमेशा ऐसी सेवाभावी कार्य करती रहेगी
कार्यक्रम पूरी तरह सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सहर्ष संपन्न हुआ।
मुस्कान फाऊंडेशन ने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


